चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में ‘आप’ के उम्मीदवार दीया जलाकर भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने प्रदेश में कोई ठोस विकास कार्य नहीं किए हैं, जबकि जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।
सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार केवल पिछली अकाली सरकार के कार्यों को अपने खाते में डालने की कोशिश कर रही है। सड़कों और सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और प्रदेश की कानून व्यवस्था डांवाडोल हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि गैंगस्टरों का बोलबाला है और व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल बयानबाजी में समय बर्बाद कर रहे हैं, जबकि गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस चर्चा नहीं होती। उन्होंने विधानसभा सत्रों को राजनीतिक ड्रामा बताया और कहा कि जनता अब’ आप’ सरकार से पूरी तरह उकता चुकी है। सुखबीर ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी।
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात
