अमृतसर। इंडिगो की उड़ानों में आए संकट से लगातार यात्री परेशान चल रहे हैं। अमृतसर एयरपोर्ट में घंटों रास्ता देखने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानी झेलना पड़ रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित कर शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे पर किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने के लिए शुरुआत की है।
पंजाब शहरी उड्डयन विभाग की सचिव सोनाली गिरि ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत राज्य सरकार यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए उन्होंने हवाई अड्डा प्राधिकरण, सी.आई.एस.एफ. और एयरलाइन कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की। यात्रियों की हर समस्या का समाधान हो इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। रिफंड की होगी सुविधा रिफंड एवं री-शेड्यूलिंग, सामान की डिलीवरी और उड़ानों से जुड़े रीयल टाइम अपडेट करने के लिए ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर के कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सोनाली गिरि ने कहा कि टीमें उड़ान संचालन, देरी, रद्दीकरण और सामान से जुड़े मुद्दों की निरंतर निगरानी कर, समय पर मदद कर रही हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए यात्री हैल्पलाइन नंबर 95010-15832 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, लोग एयरपोर्ट अथॉरिटी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह यात्री अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इंडिगो एयरलाइंस के 92899-38532, एयर इंडिया के 88001-97833 / 0172-2242201, एयर इंडिया एक्सप्रैस के 92055-08549, और अलायंस एयर के 98184-28648 नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में बीती रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- MP में अब नहीं बना पाएंगे बहुमंजिला इमारत! सरकार ने रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
