शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। प्रदेश में निष्क्रिय और खराब परफॉर्मर वाले जिला अध्यक्षों की छुट्टी हो सकती हैं। इसे लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) रिपोर्ट तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के बाद चर्चा होगी। इसके बाद वन टू वन चर्चा के बाद एक्शन होगा।

दरअसल, संगठन सृजन में कई जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी मिली थी। अब निष्क्रिय और खराब परफॉर्मर वाले जिला अध्यक्षों की छुट्टी होगी। इसे लेकर एआईसीसी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन के मूल सिद्धांत पर काम हो रहा है। कनेक्टिव सेंटर से काम कर रहे हैं। एक्टिवेशन के लिए एक्शन ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP कांग्रेस का ‘यूथ मिशन’: युवा वोटर्स के सहारे सत्ता की तलाश, जीतू पटवारी की बैठक में 40% युवाओं को साधने की रणनीति

सीएनजी के बढ़े दामों पर विपक्ष का हमला

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सीएनजी के बढ़े दामों को लेकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी राज में जनता अब छाती पीट रही है। 2014 में कहा था कि डीजल पेट्रोल का रेट कम होगा। इन्होंने कहा था कि हर एक के अकाउंट में 15 लाख आएंगे। दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। सब उल्टा चल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ गए। दूध महंगा हो गया। सीएनजी महंगी हो रही है। विदेश नीति और आर्थिक नीति सब फेल है। यह इसलिए सब हो रहा है, देश में अब अराजकता जैसा माहौल है।

युवाओं को साधने पर कही ये बात

वहीं पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं की है। संगठन सृजन के बाद लगातार कांग्रेस यूथ वोटर तक पहुंच रही है। नई प्लानिंग के तहत हम युवाओं से संवाद कर रहे हैं। उनके बीच में पहुंच रहे हैं। लगातार युवाओं की लड़ाई को भी लड़ रहे हैं। युवा किसानों की समस्या की बात हो, नीट परीक्षा मामला हो, मोदी गारंटी मामला हो, युवाओं को यह भी बता रहे कि दिल्ली की सरकार अगर ऐसी चलती रही तो भविष्य खतरे में होगा। यह महामारी है, इसे टिकना होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m