फगवाड़ा के पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के प्रयासों से फगवाड़ा होशियारपुर रोड 4 लेन सड़क का उद्घाटन किया गया है। इस परियोजना की कुल लंबाई 48.622 किलोमीटर है। इस परियोजना में 2 बाईपास भी शामिल किये गये हैं। पहला बाईपास फगवाड़ा में लुधियाना से जालंधर रोड पर गांव जमालपुर से शुरू होगा और मेहली-चंडीगढ़-फगवाड़ा बाईपास से जुड़ेगा।
इस बाईपास की कुल लंबाई 6.8 किलोमीटर होगी। इसी प्रकार, दूसरा बाईपास होशियारपुर के गांव मड़ुल्ली ब्राह्मणां से शुरू होकर ऊना रोड तक पहुंचेगा। जो 9.5 किलोमीटर लंबा होगा।
- यह परियोजना “पाथ इंडिया लिमिटेड” कंपनी को आवंटित की गई है।
- यह कार्य दो वर्षों में पूरा होगा।
- यह राजमार्ग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ डिज़ाइन किया गया है।
- इस परियोजना पर 73.044 किलोमीटर स्लिप रोड का भी निर्माण किया जाएगा।
- इस परियोजना में 1 बड़ा पुल, 11 छोटे पुल, विभिन्न वाहनों के लिए 20 अंडरपास, 1 रेलवे ओवर ब्रिज, 41 छोटे जंक्शन, 28 बस ले-बाय, 2 ट्रक ले-बाय का निर्माण किया जाएगा।
- इस परियोजना की कुल लागत 1058 करोड़ रुपये होगी तथा इसके अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सोम प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि फगवाड़ा-होशियारपुर 4 लेन सड़क का शिलान्यास माननीय नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार द्वारा अपने कर कमलों से 10 जनवरी, 2024 को किया गया था।
- बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन, TMC के थे फाउन्डर मेम्बर
- शादी से पहले दुल्हन के इकलौते भाई की मौत: कार्ड बांटने गया था, वापस नहीं लौटा…
- सालभर जेल में बिताने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, भाजपा नेताओं से मिले गले…
- Team India Semi Final Scenario: 1 गलती और बाहर हो जाएगी Team India, सेमीफाइनल में जाने के लिए करना होगा ये काम, जानिए 3 सिंपल रास्ते
- बिहार विधानसभा में शराबबंदी पर संग्राम, राजद विधायक बोले- भूत की तरह है शराब, दिखती नहीं पर मिलती हर जगह

