पटियाला। पंजाब की हवा पलारी जलाने के कारण खराब हो रही है. लगातार बढते प्रदुषण ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. पलारी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने पर सरकार ने 1,319 पर्यवेक्षकों व अधिकारियों को नोटिस देकर जवाबतलबी की है। इसके साथ ही खेतों में लगी आग को बुझाने में सही समय पर हरकत में न आने पर 79 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
एक दिन में 179 जगह जलाई गई पलारी
राज्य में पलारी जलाने वालों को रोक पाना अधिकारियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मना करने के बाद भी किसानों पर कोई असर नहीं हो रहा है और वह धड़ल्ले से पलारी जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। बुधवार को राज्य में 179 जगह पराली जलाने की घटनाओं के साथ ही कुल आंकड़ा 10,104 तक पहुंच गया है। पराली जलाने से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) भी 300 पार रहा जो कि बहुत खराब है।
करोड़ों का दिया जुर्माना लेकिन कोई असर नहीं
राज्य में अब तक किसानों से कुल एक करोड़ 70 लाख 22 हजार 500 रुपये जुर्माना पलारी जलने के कारण लिया गया है। इसमें से एक करोड़ पांच लाख 37 हजार 500 रुपये की वसूली की जा चुकी है।

इसमें सबसे ज्यादा 29 लाख 67 हजार 500 रुपये जुर्माना फिरोजपुर में किया है। मोगा में 21 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना किया है। राज्य में पराली जलाने के मामलों में 4711 एफ़आईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 809 फिरोजपुर, 550 तरनतारन, 427 संगरूर और 423 पटियाला में दर्ज हैं।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

