Income Tax Raid Actress Rakul Preet Singh: एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मुंबई इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के सिलसिले में कई नामी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों पर एक साथ छापा मारा। आयकर विभाग की मुंबई टीम ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की है। रडार पर अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और उनके ससुर वासु भगनानी हैं। Income Tax ने फिल्म निर्माता वासु भगनानी (Vashu Bhagnani) और पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) से जुड़े 12 ठिकानों पर कार्रवाई की है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई फिल्मों से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए विदेश भेजी गई कथित रकम की जांच के सिलसिले में की जा रही है। आयकर विभाग को कथित तौर पर फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन से जुड़े लेनदेन में विदेशों में रकम भेजे जाने को लेकर कुछ इनपुट मिले थे।इसी सिलसिले में मुंबई आईटी की अलग-अलग टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं।

12 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू
जानकारी के मुताबिक, मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संदिग्ध फंड को लेकर 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। जांच करने वालों का मानना है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के बहाने कथित तौर पर फंड को विदेश भेजा जा रहा है। इस तलाशी अभियान के दायरे में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इन सभी लोगों के खिलाफ कोई आरोप तय किया गया है या नहीं। 

फिलहाल इनकम टैक्स विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद आईटी विभाग इस वित्तीय हेराफेरी से जुड़े बड़े खुलासे कर सकती है।

नवंबर में आएगी रकुल की ‘रामायण’ मूवि

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। रकुल ने साल 2009 में साउथ फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साउथ इंडस्ट्री में नाम बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। रकुल ‘दे दे प्यार दे’, ‘डॉक्टर जी’, ‘पति पत्नी और वो दो’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आने वाली हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m