India have dropped 13 catches: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया एक मामले में सबसे फिसड्डी टीम है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फील्डिंग में एक गलती बार-बार दोहराई, जिसके चलते उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

India have dropped 13 catches: इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. सुपर 8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर चल रहा है, जिसमें विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बना दिए हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई है. कुछ मिसफील्डिंग भी देखी गई हैं. भारतीय फील्डर्स ने कैच भी छोड़े. अभिषेक शर्मा ने 2 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक कैच टपकाया. इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस एडिशन में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन चुकी है. ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर 8 तक भारत ने कुल 13 कैच टपकाए हैं. यह सभी टीमों में सबसे ज्यादा है. हैरानी की बात ये है कि सुपर 8 की टीमों के बीच भारत की कैचिंग एफिशिएंसी (Catching Efficiency) महज 71.7% है, जो उसे इस लिस्ट में सबसे फिसड्डी बनाती है.

जीत के लिए करना होगा चमत्कार

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जाना है तो उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का टारगेट चेज करना है. इतना स्कोर टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया ने कभी चेज नहीं किया है. यही वजह है कि यह मैच जीतना किसी चमत्कार से कम नहीं है. विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 195 रन बनाए हैं. रोस्टन चेज ने 40 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए.

बुमराह ने निकाले 2 विकेट

मुकाबले की बात करें तो 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था. टीम ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए और स्कोर को 196 तक पहुंचा दिया. रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 गेंदों पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की. इससे पहले कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 गेंदों पर 68 रन जोड़े. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H