IND vs ZIM 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। अब भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के लिए 126 रन का लक्ष्य मिला है।

मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर दिलाई सफलता

जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। महज 32 रन के स्कोर तक जिम्बाब्वे ने अपने चार प्रमुख विकेट गंवा दिए, जिसमें कप्तान सिकंदर रजा भी शामिल रहे।

बर्ल और मधेवेरे ने संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद रयान बर्ल ने पारी को संभालने की कोशिश की और 26 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि, वह 14वें ओवर में टीम के 64 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद वेस्ली मधेवेरे और तादिवानाशे मारुमनी ने जिम्मेदारी संभालते हुए जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। मधेवेरे ने 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मारुमनी 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से मयंक और प्रिंस यादव का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। दोनों गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी कर जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं, शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 125 रन ही बना सकी। अब सभी की निगाहें भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी, जिन्हें मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए 126 रन का लक्ष्य हासिल करना है।

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

IND vs ZIM 1st T20I कहां देखें लाइव ?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला Unite8 Sports Network पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं है। मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर हो रही है। इसके लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

यदि आपके पास DD Free Dish कनेक्शन है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर यह मुकाबला बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं। हालांकि अन्य डीटीएच प्लेटफॉर्म पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच उपलब्ध नहीं होगा।

भारत कागजों पर मजबूत टीम नजर आती है, लेकिन हरारे की परिस्थितियां हमेशा मेजबान टीम के पक्ष में रही हैं। जिम्बाब्वे की तेज गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती है, जबकि भारत की युवा बल्लेबाजी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सीरीज के पहले मुकाबले में जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालेगी, उसके जीत की संभावना अधिक रहेगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H