IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच में मेजबान जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते ही भारत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। साथ ही यह जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की लगातार तीसरी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत भी होगी।

बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला आज दोपहर 4:30 बजे से हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ 3 मुकाबले अपने नाम कर सका है। हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई देता है।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट (IND vs ZIM 2nd T20I)

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में पिच की नमी का पूरा फायदा उठाते हुए जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

क्या रहेगा मैच का ट्रेंड?

शुरुआती 4–6 ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त बाउंस मिलने की संभावना है। पिच से नमी खत्म होने के बाद बल्लेबाजी आसान होती जाएगी।

मौसम रिपोर्ट

आज हरारे में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगभग 7°C से 23°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे पूरे मैच के दौरान खेल में किसी तरह की मौसम संबंधी बाधा की उम्मीद नहीं है।

भारत के पास लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीतने का मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का टी20 सीरीज रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिनमें भारत ने तीन सीरीज अपने नाम की हैं। एक सीरीज ड्रॉ रही, जबकि मौजूदा सीरीज जारी है। अगर भारतीय टीम दूसरा टी20 भी जीत जाती है, तो वह जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी टी20 सीरीज अपने नाम कर लेगी।

सीरीजमेजबानमैचपरिणाम
2009-10जिम्बाब्वे2भारत 2-0 से जीता
2015जिम्बाब्वे2सीरीज 1-1 से ड्रॉ
2016जिम्बाब्वे3भारत 2-1 से जीता
2024जिम्बाब्वे5भारत 4-1 से जीता
2026जिम्बाब्वे3सीरीज जारी (भारत 1-0 से आगे)

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर ((कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव

जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

IND vs ZIM 2nd T20I कहां देखें लाइव ?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला Unite8 Sports Network पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगा। मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

यदि आपके पास DD Free Dish कनेक्शन है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर यह मुकाबला बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं। हालांकि अन्य डीटीएच प्लेटफॉर्म पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच उपलब्ध नहीं होगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H