भिवानी। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन ने हरियाणा के भिवानी में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। गठबंधन की बैठक में फैसला लिया गया कि 8 अक्टूबर को क्राउन प्लाजा से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस के साथ सीपीआई और सीपीआई (एम) समेत इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भिवानी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों, लोकतंत्र की स्थिति और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई (एम) के नेताओं ने हिस्सा लिया और 8 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
चुनाव आयोग पर उठे सवाल
कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र का महत्वपूर्ण संस्थान और लोकतंत्र की रक्षा का रखवाला है। उन्होंने कहा कि यदि उसकी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते हैं तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 8 अक्टूबर को भिवानी में रोष मार्च निकाला जाएगा।
अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायकों को जनता के बीच जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसे उन्होंने कांग्रेस के दबाव का परिणाम बताया।
बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया
बैठक के दौरान अनिरुद्ध चौधरी ने प्रदेश और देश में बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में उद्योगों और निजी कंपनियों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा किए जाने चाहिए। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।
क्राउन प्लाजा से लघु सचिवालय तक निकलेगा मार्च
कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बताया कि 8 अक्टूबर को क्राउन प्लाजा से रोष मार्च शुरू होगा, जो लघु सचिवालय तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता झंडे एवं बैनर लेकर शामिल होंगे।
‘लड़ाई वोट और लोकतंत्र की है’
एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत मुद्दे की नहीं, बल्कि वोट और लोकतंत्र की है। उन्होंने लोगों से 8 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
बैठक के दौरान गठबंधन नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा। नेताओं ने आगामी रोष मार्च को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।
- CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS और PG की सीटों में होगा इजाफा
- धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा; 271% अधिक अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
- बकरी को गोद में लेकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा शख्स! रोते बिलखते हुए लगाई न्याय की गुहार, आखिर क्या है इस दर्द के पीछे का राज?
- Jharkhand Assistant Teacher Result: भाषा शिक्षक भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, 1265 अभ्यर्थी सफल, पुराने परिणाम से नियुक्त शिक्षकों की नौकरी पर संशय
- Haryana Morning News : 26 नवंबर को होगा विशेष सत्र, अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज BJP का ‘जख्म 84 दे’ सम्मेलन समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर….

