T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट इस वक्त अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। बीती रात टीम इंडिया ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो आज तक कोई भी टीम नहीं बना सकी। अमेरिका के खिलाफ 2026 टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद भारत ने पिछले चार ICC टूर्नामेंट्स में कुल 26 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 25 में जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा अपने आप में भारतीय क्रिकेट की निरंतरता, मजबूती और मानसिक दृढ़ता को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से हुई थी, जहां टीम इंडिया ने फाइनल तक अपराजेय रहते हुए 10 मैच जीते। हालांकि, खिताबी मुकाबले में हार जरूर मिली, लेकिन वही मुकाबला इस पूरे दौर का इकलौता दाग साबित हुआ। इसके बाद टीम इंडिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। आठ मैचों में शानदार जीत और एक मुकाबला बेनतीजा रहने के साथ टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम ने अपराजेय रहते हुए सभी पांच मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भी जीत के साथ हुई है। अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने दबदबे के साथ जीत दर्ज की और इस तरह अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। इस जीत के साथ भारत का कुल रिकॉर्ड 26 मैचों में 25 जीत का हो गया है, जो ICC टूर्नामेंट्स के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: IND vs NAM: चाहकर भी इस खिलाड़ी को नहीं खिला पाएंगे सूर्यकुमार यादव….पहले मैच में दिलाई जीत, फिर भी होगा प्लेइंग 11 से बाहर!

Team India का ऐतिहासिक “25 जीत” रिकॉर्ड – टूर्नामेंट वाइज टेबल

क्रमटूर्नामेंटवर्षखेले गए मैचजीतहारपरिणाम
1ODI World Cup202311101फाइनल में हार
2T20 World Cup20249801 मैच बेनतीजा
3Champions Trophy2025550चैंपियन
4T20 World Cup2026110टूर्नामेंट की शुरुआत
कुलचार ICC टूर्नामेंट2023–2626251ऐतिहासिक रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इस दौर में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहराई और हर परिस्थिति में मैच पलटने की क्षमता रही है। चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फील्डिंग हर विभाग में भारत ने खुद को बाकी टीमों से आगे साबित किया है। युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों के बेहतरीन संयोजन ने इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी है।

क्रिकेट फैंस का मानना है कि यह दौर आने वाले वर्षों में “गोल्डन फेज” के रूप में याद किया जाएगा। 25 का यह जादुई आंकड़ा सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि टीम इंडिया की निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और जीत की भूख का प्रमाण है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H