मोहाली। कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड मामले में कार्रवाई तेज करते हुए मोहाली पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। करीब 350 पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और 55 लोगों को गवाह बनाया गया है।
पुलिस ने जिन आठ आरोपियों के नाम अपनी चार्जशीट में शामिल किए हैं, उनमें जुगराज सिंह, अर्शदीप, मनदीप सिंह मोना, गगनदीप सिंह, आकाशदीप, तरनदीप, दविंदर उर्फ टिक्का (टैक्सी ड्राइवर) और शूटर करण पाठक।
गैंगस्टरों और शूटरों के खिलाफ वारंट जारी
चार्जशीट के साथ ही अदालत ने इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इनमें शूटर आदित्य कपूर, गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप सिंह और अरविंदरजीत उर्फ मनी के नाम शामिल हैं।

क्या था मामला? (15 दिसंबर 2025 की घटना)
यह वारदात पिछले साल 15 दिसंबर 2025 को मोहाली के सोहाणा में हुई थी। उस समय वहां एक कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था और राणा बलाचौरिया मैदान में ही मौजूद थे। शाम करीब 5:55 बजे दो युवक फोटो खिंचवाने के बहाने राणा के पास आए। मौका पाकर हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना के समय टूर्नामेंट में करीब 900 से 1000 लोग मौजूद थे। इतनी बड़ी भीड़ के बीच सरेआम हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी थी, जिस पर अदालत ने सरकार से जवाब मांगा था।
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

