पाकिस्तान से लगती भारतीय सीमा पर वीरवार रात दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। पहली घटना में कार सवार दो पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में दाखिल हो गए, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी घटना में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ जवानों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, देर रात एक कार भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करती दिखाई दी। सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को रोक लिया और उसमें सवार दो पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में ले लिया। कार को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद सलीम (60) निवासी नास्टर कॉलोनी, फिरोजपुर रोड, लाहौर और आमिर नवाज (40) निवासी जसहीन टाउन, गज्जी रोड, लाहौर के रूप में हुई है।
थाना खालड़ा प्रभारी बलजिंदर सिंह के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में खुद को एक समाजसेवी संस्था का कार्यकर्ता बताया। उनका कहना है कि वे गांवों में बच्चों को किताबें बांटने आए थे और रास्ता भटकने के कारण भारतीय सीमा में पहुंच गए। हालांकि, उनके पास से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।
फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि यह महज भूल थी या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश हो सकती है। बीएसएफ ने मामले की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स को भी दे दी है और दोनों से अमृतसर सेक्टर में लगातार पूछताछ जारी है।
इसी बीच, वीरवार रात ही एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक ने भी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने उसे कई बार चेतावनी दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बीएसएफ ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

