कलानौर (गुरदासपुर)। भारत और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार घुसपैठ की खबर समाने आ रही थी. इसे ध्यान में रखते हुए अब (स्मार्ट फेंसिंग) एंटी-कट एंटी-रेस्ट कंटीली तारें तेजी से लगाई जा रही हैं. इससे सीमा पार से होने वाली देश विरोधी गतिविधियों पर कमी आयेगी. बताया जा रहा है कि यह कंटीली तार को काटना बेहद मुश्किल है.
12 फीट ऊंचाई है
आपको बता दें कि कोई ऊपर से इस तार को लांघ न पाए इसके लिए इसकी ऊंचाई 12 फीट की गई है. इस तार में से कोई मोटी वस्तु आर पार नहीं जा सकती है. केंद्र सरकार की ओर से पंजाब की सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित करने के उद्देश्य से पिछले समय से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्मार्ट फेंसिग कंटीली तार लगाई जा रही है. इससे सुरक्षा व्यवस्था काफी हद तक बढ़ जाएगी.

यह भी होगी सुविधा
बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में इस स्मार्ट फेंसिंग पर पीटीजैड कैमरे, सीसीटीवी कैमरे, ग्राउंड सेंसिंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे. इससे विरोधियो पर नजर रखना भी आसान होगा. गांव रोसे, चंदू वडाला आदि गांवों के किसान जागीर सिंह, कुलबीर सिंह, गुरबख्श सिंह व बलविंदर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों कंटीली तारें अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब 150 गज करीब चले जाने से उनकी सैकड़ों एकड़ जमीन तार से बाहर आ गई है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

