India-Pakistan War: 9-10 मई की रात पाकिस्तान ने जैसलमेर के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया। शनिवार सुबह जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों, जैसे भागू गांव के मंगलियों की ढाणी और जैमला गांव, से ड्रोन और मिसाइलों का मलबा बरामद हुआ।

बाड़मेर और बालोतरा में भी मिसाइल के अवशेष मिले। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात तेज धमाके सुने, जो भारतीय वायु सेना द्वारा ड्रोनों को मार गिराने के कारण थे। पुलिस ने मलबे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान सीमा पर गतिविधियां बढ़ी हैं। पाकिस्तान ने जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी में ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिनमें फिरोजपुर में एक हमले में कुछ लोग घायल हुए। मंत्रालय ने सीमावर्ती इलाकों के लोगों से घरों में रहने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने को कहा।
यह तनाव जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ा, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
पढ़ें ये खबरें
- 15 साल की उम्र में फहराया तिरंगा और पहुंच गए जेल, आजादी की लड़ाई में इस परिवार ने झेला था देश निकाला
- स्वतंत्रता दिवस समारोह: स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, CM साय ने विजेताओं को किया सम्मानित
- Independence Day: बीकानेर से जयपुर तक तिरंगे की शान, 1200 बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन; जानिए राजस्थान में कहां-कहां हुआ आयोजन
- दिल्ली में 109 करोड़ की चरस बरामद, 4 नेपाली नागरिक गिरफ्तार; अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा
- BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’

