India React On Pakistan Air Strike In Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में बड़ी संख्या में लोगों की मौत पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने पाकिस्तानी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बर्दाश्त से बाहर करार दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस हमले को अमानवीय और कायराना कहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि इस हमले में बड़ी तादाद में आम नागरिकों की जान गई है। यह अस्पताल एक नागरिक सुविधा केंद्र था और इसे किसी भी स्थिति में सैन्य टार्गेट नहीं माना जा सकता।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान इस वक्त एक बड़े नरसंहार को सैन्य कार्रवाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है, जिसे बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता। भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि यह अस्पताल एक ऐसा संस्थान था, जिसे किसी भी स्थिति में सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता। साथ ही आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस घटना को सैन्य कार्रवाई बताने की कोशिश कर रहा है।


मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है और यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। यह कदम पाकिस्तान के लापरवाह रवैये को भी दर्शाता है। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा लेता रहा है और यह घटना उसी प्रवृत्ति का हिस्सा है।

रमजान में हमले को बताया और भी निंदनीय
विदेश मंत्रालय ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का हमला इसे और भी ज्यादा निंदनीय बनाता है। यह समय शांति, आत्ममंथन और दया का होता है, ऐसे में अस्पताल और मरीजों को निशाना बनाना किसी भी धर्म या कानून के तहत उचित नहीं है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और अफगानिस्तान में नागरिकों को निशाना बनाने की घटनाओं को तुरंत रोकने की मांग की है।

अफगानिस्तान में कहां हुआ हमला?

दरअसल 16 मार्च की रात पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर एक साथ कई बम गिराए। जिस समय केंद्र पर हमला किया गया। उस समय अस्पताल में 2 हजार लोग थे. जिनमें से 400 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 250 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों की मानें मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, ऐसा इसलिए क्येांकि कई लोगों की हालत बेहद नाजुद बताई जा रही है। पाकिस्तान ने नशा मुक्ति केंद्र के अलावा भी कई जगहों पर हमले किए थे। इस हमले में अस्पताल को काफी नुकसान हुआ है, ज्यादातर हिस्सा आग लगने के कारण तबाह हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m