भारत ने इस महीने ईरान से संबंधित तीन तेल टैंकरों को जब्त किया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अवैध तेल व्यापार पर रोक लगाने के लिए भारत ने अपने समुद्री क्षेत्र में निगरानी भी कड़ी कर दी है. हालांकि नेशनल ईरानीयन Iranian ऑयल कंपनी ने कहा है कि इन तीनों जहाजों का उसकी कंपनी से कोई संबंध नहीं है. सूत्रों के अनुसार जिन तीन जहाजों को रोका गया, उनके नाम स्टेलर रूबी, एस्फाल्ट स्टार और अल जफ्जिया हैं. भारत ने ईरान से जुड़े तीन तेल टैंकरों को जब्त किया है. इस कार्रवाई को मुंबई से लगभग 100 नॉटिकल मील पश्चिम में अंजाम दिया गया.

बताया गया कि ये जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम और जानकारी बदलते थे, ताकि तटीय एजेंसियों की नजर से बच सकें. इन जहाजों के मालिक विदेश में स्थित हैं.

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब भारत और अमेरिका के संबंधों में हाल के दिनों में मजबूती आई है. इसी महीने वाशिंगटन ने घोषणा की थी कि भारत की ओर से रूसी तेल आयात रोकने पर सहमति के बाद भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा.

शिपिंग डेटा उपलब्ध कराने वाली कंपनी LSEG के अनुसार जब्त किए गए तीन में से दो टैंकर ईरान से जुड़े रहे हैं. अल जफ्जिया ने वर्ष 2025 में ईरान से जिबूती तक फ्यूल ऑयल लेकर चला था, जबकि स्टेलर रूबी पर ईरान का झंडा लगा हुआ था. स्फाल्ट स्टार मुख्य रूप से चीन के आसपास के समुद्री मार्गों पर संचालित होती रही है. जहाजों की जब्ती के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने निगरानी बढ़ा दी है. अब लगभग 55 जहाज और 10 से 12 विमान भारत के समुद्री क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं.

भारत ने ईरान के 3 ऑयल शिप जब्त कर लिए हैं। इन तीनों जहाजों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके साथ ही भारत ने अपने समुद्री इलाके में चौकसी और ज्यादा बढ़ा दी है। ये सब तब हो रहा है, जब हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हुई है।

भारतीय अधिकारियों की डिलीट X पोस्ट में कहा गया था कि एक टैंकर से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद मुंबई से लगभग 100 नॉटिकल मील पश्चिम में तीन जहाजों को रोका गया था। सोर्स ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को कन्फर्म किया कि जहाजों को बाद में आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया गया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m