कनाडा के कैलगरी में रेडियो होस्ट पर हमला करने वाले पंजाबी स्टूडेंट ने अदालत में अपना जुर्म कबूल लिया है। पंजाबी स्टूडेंट दिलप्रीत सिंह को जल्दी ही कोर्ट सजा सुना देगा। सजा के बाद दिलप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। दिलप्रीत सिंह ने कैलगरी में 2024 में भारतीय मूल के पर हमला किया था और उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई थी। दिलप्रीत उसके रेडियो पर चलाई गई एक न्यूज को लेकर नाराज था।
कैलगरी में ऋषि कुमार नाम के रेडियो होस्ट ने अपने शो में एक ऐसी घटना पर बात की, जिसमें एक कम्युनिटी सेंटर के बाहर बंदूक लहराने और एक्सटॉर्शन (उगाही) से जुड़ी चिंताओं का जिक्र था.
कनाडा के कैलगरी में एक रेडियो होस्ट पर हमला करने के मामले में भारतीय मूल के 29 वर्षीय दिलप्रीत सिंह ने अब कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस केस में अब उसे सजा के साथ भारत डिपोर्ट किए जाने का खतरा भी है. उसने रेड एफएम के टॉक शो होस्ट ऋषि कुमार पर 2024 में हुए हमले के लिए “शारीरिक क्षति पहुंचाने वाला हमला” का दोष स्वीकार किया.
अल्बर्टा कोर्ट ऑफ जस्टिस में जस्टिस पीटर बार्ली ने सिंह के कबूलनामे को मंजूर कर लिया है और सजा से पहले प्री-सेंटेंस रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं. इस मामले में अंतिम सजा पर सुनवाई इस साल के अंत में होने की उम्मीद है.
कोर्ट में पेश तथ्यों के मुताबिक, यह विवाद 24 सितंबर 2024 को शुरू हुआ, जब साउथ एशियन कम्युनिटी के लोग डैशमेश कल्चरल सेंटर में हथियारों के बल पर उगाही से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पार्किंग में एक शख्स द्वारा कथित तौर पर बंदूक लहराने की घटना भी सामने आई थी.
अगले दिन रेडियो शो के दौरान ऋषि कुमार ने इस घटना पर टिप्पणी की और कहा कि इससे समुदाय की छवि पर नकारात्मक असर पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से जुड़े कुछ लोग पहले धार्मिक कार्यक्रम (नगर कीर्तन) में भी शामिल रहे थे. इसी टिप्पणी पर दिलप्रीत सिंह ने आपत्ति जताई.
कैलगरी पुलिस ने आरोपी दिलप्रीत सिंह को 2024 में ही गिरफ्तार कर दिया था। मामला अदालत में पहुंचा तो 14 अप्रैल को उसने अदालत के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कनाडा की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगली तारीख पर उसे सजा सुना दी जाएगी।
हालांकि दिलप्रीत का उस फायरआर्म या उगाही वाले मामले से कोई सीधा संबंध नहीं था, लेकिन उसका मानना था कि इस तरह की बात से उसकी या सिख समुदाय की छवि खराब हो रही है. 29 सितंबर 2024 को एक इवेंट के दौरान दोनों आमने-सामने आ गए. जब रेडियो होस्ट अपनी कार की ओर जा रहे थे, तब दिलप्रीत और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और शो में कही गई बात को लेकर सवाल किया. बातचीत धीरे धीरे मारपीट में बदल गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

