पुणे एयरपोर्ट पर आधी रात को एक बड़ा हादसा टल गया. पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात को इंडियन एयरफोर्स के फाइटर एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग हुई. इसके कारण ही रनवे को बंद कर दिया गया. राहत की बात है कि पायलट सुरक्षित है और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट के हार्ड लैंडिंग से जुड़ी घटना के बाद शुक्रवार को पुणे एयरपोर्ट का रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. उसने कहा कि रनवे को फिर से चालू करने के प्रयास जारी हैं.
उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एयरपोर्ट पर रनवे संचालन के निलंबन की पुष्टि की. मोहोल ने एक्स पर कहा, शुक्र है, विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. विमानन कंपनियों को सूचित कर दिया गया है.
भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग के कारण आधी रात को पुणे एयरपोर्ट ही बंद करना पड़ गया. इस घटना के बाद शुक्रवार की रात को पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से बंद रहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं.
पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10:25 बजे लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान का अंडरकैरिज (पहिए) खराब हो गया. इसके चलते हार्ड लैंडिंग हुई और फिर पूरा रनवे बंद हो गया. उन्होंने कहा, ‘भारतीय वायुसेना के ATC के अनुसार रनवे को साफ करने और सामान्य परिचालन बहाल करने में 4-5 घंटे लगेंगे.’
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की हार्ड लैंडिंग हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी.
पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, रात लगभग लगभग 10:25 बजे, एक लड़ाकू विमान में उतरते समय खराबी आ गई, जिसके बाद से रनवे अवरुद्ध हो गया. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना एटीसी के अनुसार, रनवे पर स्थिति ठीक करने और सामान्य परिचालन बहाल करने में कुछ घंटे लगेंगे.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हवाई अड्डे पर रनवे का परिचालन रोके जाने की पुष्टि की. मुरलीधर मोहोल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘शुक्र है कि विमान का क्रू सुरक्षित है और किसी भी आम नागरिक की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. एयरलाइंस को सूचित कर दिया गया है और रनवे पर सामान्य परिचालन बहाल करने में लगभग 5 घंटे लग सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं हवाई अड्डे के निदेशक और वायु सेना के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हूं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाए.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

