Indian Boxer Narender Berwal Meet PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मे पदक जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इसल दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी खिलाड़ियों से उनके कुछ दिलचस्प किस्से सुनें। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट हेवीवेट बॉक्सर नरेंदर बेरवाल ने 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स की अपनी पाकिस्तान के बॉक्सर के खिलाफ हुए मैच का दिलचस्प किस्सा सुनाया। उसे सुनकर पीएम मोदी भी हंस पड़े।
हैवीवेट बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट नरेंदर बेरवाल ने 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में पाकिस्तानी बॉक्सर को हराने के बाद उसने उनसे ऐसी बात कही। जिसे सुनकर वह खुद भी हंस पड़े थे।
नरेंदर बेरवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में उनकी पाकिस्तान के बॉक्सर से पहली फाइट हुई थी। मुकाबले से पहले आर्मी की तरफ से उन्हें खास तौर पर कहा गया था कि पाकिस्तान से हारना नहीं है। नरेंदर ने बताया कि उन्होंने पहला राउंड 4-1 से और दूसरा राउंड 3-2 से जीत लिया। हालांकि मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में जोर से टकरा गया था। फाइट खत्म होने के बाद दोनों को टांके लगवाने के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
भारतीय बॉक्सर बताया कि उनके साथ गए भारतीय आर्मी के कोच का नाम भी नरेंद्र राणा था। पाकिस्तानी बॉक्सर ने काफी देर सोचने के बाद नरेंदर से कहा-भाईजान, एक बात बोलूं?” नरेंदर ने हां में जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा- भाईजान, आपका नाम नरेंदर है। आपके कोच का नाम नरेंद्र राणा है। आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है। यह किस्सा प्रधानमंत्री मोदी को सुनते ही पीएम मोदी फंस पड़े।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


