अमृतसर. भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के होजरी कारोबारी लविश ओबराय के साथ होने जा रही है। यह शादी अमृतसर के फेस्टिन रिजॉर्ट में आयोजित की गई है। लविश ओबराय की बारात लुधियाना से अमृतसर के लिए रवाना हो चुकी है। खबर है कि इस शादी समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो सकते है।
हालांकि क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इस शादी में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के अनुसार, वह कानपुर में अभ्यास के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है, जहां 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर को होगा। इस सीरीज की तैयारी के लिए अभिषेक कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और वह भारतीय टीम के साथ अभ्यास में व्यस्त रहेंगे।अभिषेक शर्मा हिंदू परिवार से है.

लेकिन उनकी बहन की शादी सिख रीति-रिवाजों के अनुसार होगी, क्योंकि लविश ओबराय सिख परिवार से हैं। कोमल और लविश की यह लव मैरिज है, और उनके फेरे वेरका बाईपास पर स्थित गुरुद्वारा बाबा चंद टाहली साहिब में होंगे।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



