भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त के बाद अहम मीटिंग के लिए भारतीय डेलीगेशन इस्लामाबाद पहुंचा है. बैठक में पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रमों के कैलेंडर और 2027 में प्रस्तावित SCO समिट की तैयारियों पर चर्चा होगी. भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा ले रहा है. पहलगाम हमले के बाद तनाव के बीच यह भारत-पाकिस्तान के बीच अहम बैठक है.

भारत के एससीओ कॉर्डिनेटर आलोक डिमरी मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही अच्छे नहीं हैं लेकिन दोनों देश कई मंचों के एक साथ सदस्य हैं.

SCO समिट 2027 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. भारतीय डेलीगेशन सोमवार को हाईलेवल मीटिंग के लिए इस्लमाबाद पहुंचा. खास बात यह भी है कि वर्ष 2024 के बाद यह पहली बार है, जब कोई भारतीय डेलीगेशन पाकिस्तान पहुंचा है. पाकिस्तान ने इससे पहले कहा था कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेगा. 

SCO समिट 2027 का आयोजन की अध्यक्षता पाकिस्तान करेगा. इसी के सिलसिले में पाकिस्तान भारत समेत दूसरे देशों के साथ मीटिंग कर रहा है.  यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. बैठक का मकसद SCO से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी और आगे की रूपरेखा तय करना है.

संगठन का अगला शिखर सम्मेलन अगस्त 2027 में इस्लामाबाद में आयोजित होना है. मौजूदा बैठक उसी की तैयारियों का हिस्सा है. भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ गया था. भारत ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. भारतीय सेना ने इस दौरान पाकिस्तान और पीओके में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. ऐसे माहौल में SCO की बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद पहुंचना अहम है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m