CM Vijay Launches Gold Ring Scheme: तमिलनाडु सीएम विजय ने अपना बड़ा चुनावी वादा पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री स. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में न्यू बोर्न बेबी को सोने की अंगूठी देने का ऐलान किया था। तमिलनाडु सीएम जोसेफ विजय ने एक अनूठी योजना की शुरुआत कर दी है। सीएम ने 28 सितंबर को हॉस्पिटल पहुंचकर न्यू बोर्न बेबी को सोने की अंगूठी पहनाकर मातृ-मामा स्वर्ण अंगूठी योजना की शुरुआत की।

‘थाई मामन थंगा मोथिरम थिट्टम’, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजात शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी.योजना लागू होने के बाद सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजातों के परिवार को अस्पताल से छुट्टी के समय ही सोने की अंगूठी दी जाएगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भव्य कार्यक्रम में इस योजना का आयोजन किया गया, जिसका विजय ने स्वयं इस योजना का शुभारंभ किया. ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ नाम की कल्याणकारी योजना का हिंदी मतलब है- ‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी देना’. तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को अपनी चर्चित गोल्डन तोहफे वाली स्कीम की शुरुआत करते हुए अपना वादा पूरा कर लिया है. जानकारी के मुताबिक थाई मामन थंगा मोथिरम थिट्टमयोजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी.

राज्य सरकार के अनुसार शुरुआती चरण में वितरण के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी गई हैं. योजना के तहत प्रत्येक अंगूठी पर अलग सीरियल नंबर होगा और इसे छेड़छाड़ से सुरक्षित पैकेजिंग में दिया जाएगा. 28 सितंबर को योजना के औपचारिक शुभारंभ से पहले जन्म लेने वाले बच्चे भी इसके दायरे में होंगे.

यह योजना मूल रूप से दिवंगत मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरै की जयंती 15 सितंबर को शुरू की जानी थी लेकिन विजय की लंदन यात्रा के कारण इसे टाल दिया गया था. सरकार का कहना है कि योजना के जरिए सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के स्वागत के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा.

755.83 करोड़ रुपए का बजट

राज्य सरकार ने इस कल्याणकारी योजना के लिए भारी-भरकम बजट तय किया है, सरकार ने योजना के कार्यान्वयन के लिए 755.83 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। शुरुआती चरण के लिए राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां पहले ही खरीद ली हैं। यह योजना 22 जून, 2026 या उसके बाद पैदा होने वाले उन सभी पात्र बच्चों पर लागू होगी, जिनकी माताएं तमिलनाडु की मूल निवासी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m