पाकिस्तान को अब आलोचनाओं बीच जीने का आदत सा हो गया है. इसी क्रम में एक कदम आगे बढ़ते हुए पाक के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना हो रही है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर महिला पत्रकार ने ख्वाजा आसिफ से सवाल पूछा. जवाब देने के बजाय वह अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर गले पर हाथ फेरने वाला विवादित इशारा कर रहे हैं.
न्यूयॉर्क में UN महासभा के दौरान अफगान महिला पत्रकार ने तालिबान और अफगान महिलाओं को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से सवाल किया.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का अफगान महिला पत्रकार की ओर गला काटने वाला इशारा करने के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पत्रकार ने पाकिस्तान के तालिबान के साथ संबंधों और अफगान महिलाओं को लेकर तालिबान की नीतियों पर सवाल किया था. वीडियो में नजर आ रहा है कि सवाल सुनने के दौरान आसिफ ने पत्रकार को बीच में रोक दिया और उसके पहनावे की ओर इशारा किया.
उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब तालिबान को पाकिस्तान अपना दोस्त मानता था, तब उसने उनकी नीतियों को बदलने के लिए दबाव क्यों नहीं बनाया. इसी बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पत्रकार को बीच में रोकते हुए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप वापस मत जाइएगा, नहीं तो तालिबान आपको मार डालेंगे। यही बत कहते हुए उन्होंने गला काटने का इशारा किया.
आसिफ ने सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया और पत्रकार के कपड़ों की तरफ इशारा करते हुए अपनी बात रखी. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस इशारे की आलोचना की है. कई लोगों का कहना है कि गले पर हाथ फेरने का इशारा जान से मारने की धमकी जैसा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


