ब्रिटेन के एक गांव में रॉयल एयरफोर्स (ब्रिटिश वायुसेना) के वायुसैनिक ठिकाने के पास आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के संदेह में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस तीन संदिग्ध वाहनों की जांच भी कर रही है. ब्रिटिश काउंटर टेररिज्म पुलिस के मुताबिक, पांचों को पहले विस्फोटक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही इस घटना को लेकर ईरान पर संदेह जताया जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
ब्रिटेन में RAF फेयरफोर्ड के पास पांच लोगों को आतंकी कार्रवाई की तैयारी के शक में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें आतंकवादी कार्रवाई की तैयारी के शक में हिरासत में लिया गया.
पुलिस को तीन संदिग्ध वाहनों के एयरबेस की तरफ बढ़ने की 27 सितंबर की रात करीब 12.45 बजे सूचना मिली थी. इसके बाद हथियारबंद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत अपराध के संदेह में कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद आसपास के कई घरों को खाली कराया गया और सेना ने कुछ वाहनों की जांच शुरू की.
अब तक ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों की पहचान या उनकी नागरिकता सार्वजनिक नहीं की है. पुलिस ने इतना बताया है कि मामला तीन संदिग्ध वाहनों से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक, पांच संदिग्धों को विस्फोटक अधिनियम और आतंकवाद अधिनियम के तहत अपराध को अंजाम देने की साजिश रचने के संदेह में ग्लूसेस्टरशायर के वेल्फोर्ड इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मामले पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की एजेंसियां मिलकर काम कर रही थीं. गिरफ्तार किए गए लोग “बड़ा नुकसान” करने की तैयारी में थे.
इसका लिंक ईरान से भी जुड़े होने की बात कही जा रही है और फिलहाल मामले की जांच भी इसी दिशा में की जा रही है. हालांकि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने ईरानी भूमिका पर टिप्पणी करने से इनकार किया है. इस घटना के बाद इलाके में करीब 400 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया और 85 घरों को खाली कराया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


