यमन के ताइज प्रांत में एक बाजार को निशाना बनाकर रविवार को किये गए एक हवाई हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है. हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें बच्चे भी शामिल हैं. ईरान समर्थित हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है. इस हमले को लेकर हमले को लेकर हूती पक्ष और यमन सरकार के दावे अलग-अलग हैं.

घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाके में हुए नुकसान की तस्वीरों में बाजार का बड़ा हिस्सा मलबे में नजर आया. यमनी सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि हूती विद्रोहियों ने हाल ही में बाजार के पास एक सैन्य कैंप बनाया था.

यमन के ताइज प्रांत में रविवार को एक बाजार पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 घायल हुए हैं. हमला ताइज प्रांत के एक बाजार पर हुआ. दुकानों को निशाना बनाया गया. यमन सरकार का कहना है कि उसकी सेना ने हूती सैन्य कैंप और वाहनों को निशाना बनाया.

नुकसान की तस्वीरों में बाजार का बड़ा हिस्सा मलबे में नजर आया. जिसे लेकर सवाल भी यह उठ रहा है कि यमन का निशाना आम लोगों से भरा बाजार या फिर उसके पास बना कोई सैन्य ठिकाना था. मंत्रालय ने घायलों में बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी दी.

यमन का कहना है कि उसकी सेना ने माविया जंक्शन के पास बने हूती सैन्य शिविर और वहां मौजूद वाहनों को निशाना बनाया था. सरकार से जुड़े तीन सैन्य सूत्रों ने दावा किया कि हूती लड़ाकों ने हाल में बाजार के करीब यह शिविर बनाया था.

वहीं दूसरी तरफ हूती पक्ष इसे बाजार पर हुआ हमला बता रहा है, जबकि यमन सरकार का कहना है कि निशाना सैन्य ठिकाना था. हमले को लेकर हूती पक्ष और यमन सरकार के दावे अलग-अलग हैं. इस वजह से हमले में वास्तव में किसे निशाना बनाया गया था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m