पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में हालात अब बदल गए हैं और उनकी सरकार ‘गौमाता’ की रक्षा करेगी तथा साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब सरकार बदल गयी है और बंगाल में टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार आ गई है. शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बांगुर जागरण मंच की ओर से आयोजित सामूहिक भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि समय और शासन दोनों बदल गए हैं और साधु-संत निर्भय होकर गीता पाठ, हनुमान चालीसा और धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं.

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अब साधु-संतों को डराया या उनका अपमान नहीं किया जा सकता. सुवेंदु ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में बांगुर जागरण मंच द्वारा आयोजित भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी धर्म का पालन करने या उसे बढ़ावा देने से डरने की कोई जरूरत नहीं है.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 29 दिसंबर को 10 लाख लोगों के साथ गीतापाठ का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने की उम्मीद है.

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 11 हजार कंठों से आयोजित गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि साधु-संतों का अपमान करने या उन्हें डराने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी.

अभी हाल ही में राज्य में आए धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन खाने पर आपत्ति जताई थी. जिसके बाद भवानीपुर की सड़कों पर बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था. जिसके बाद इस आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था.

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि साधु-संतों का अपमान करने या उन्हें डराने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि साधु-संत सनातन धर्म का प्रचार करेंगे और स्वतंत्र देश में उन्हें इसका अधिकार है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m