पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित स्कॉटिश चर्च कॉलेज के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि ‘नमो सेवा-अनटोल्ड स्टोरीज’ नामक नाटक में भाग लेने से इनकार करने पर उन्हें प्रतिकूल परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. हालांकि संस्थान के प्रिंसिपल ने इस आरोप का खंडन किया है. प्रिंसिपल मधुमंजरी मंडल ने शनिवार को बताया कि नाटक में हिस्सा लेना उनकी मर्जी से था.

स्कॉटिश चर्च कॉलेज के ड्रामा क्लब से जुड़े कई छात्रों ने दावा किया कि उन्हें बार-बार नाटक में हिस्सा लेने के लिए कहा गया, जिसमें कथित तौर पर राजनीतिक बातें हैं.

कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज में नमो सेवा नाटक को लेकर विवाद सामने आया है. कॉलेज के छात्रों के एक समूह ने दबाव और इंटरनल मार्क्स प्रभावित होने की आशंका जताई, जबकि संस्थान की प्राचार्य ने इस आरोप से इनकार किया है.

यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल के स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित नाटक ‘ नमो सेवा: अजना कहीं ‘ के एक अन्य संस्करण के मंचन के कुछ दिनों बाद सामने आया है 

स्कॉटिश चर्च कॉलेज के ड्रामा क्लब से जुड़े कई छात्रों ने दावा किया कि उन्हें बार-बार नाटक में हिस्सा लेने के लिए कहा गया, जिसमें कथित तौर पर राजनीतिक बातें हैं और दर्शकों से “जय श्री राम” का नारा लगाने की अपील की गई है. इस संबंध में एक छात्र ने आरोप लगाया कि उन्हें चेतावनी दी गई कि उनकी आंतरिक परीक्षा के अंक और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है.

हालांकि, कॉलेज की प्राचार्य मधुमंजरी मंडल ने शनिवार को कहा कि कॉलेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और वर्षों की उनकी सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने के राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन कर रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m