बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक और खौफनाक वारदात में 50 साल के हिंदू सर्राफा व्यापारी निरंजन चंद्र सूत्रधार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. कातिलों ने उनकी लाश को एक नीले ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया. पुलिस ने शव की पहचान उसके ट्राउज़र की जेब में मिले कोऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन के टोकन से की.

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 50 वर्षीय निरंजन चंद्र सूत्रधार का शव पानी में तैरते ड्रम से बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है.

बांग्लादेश के मयमनसिंह में एक स्लुइस गेट के पास पानी में तैरते हुए ड्रम में 50 साल के ज्वैलरी शॉप के मालिक का शव मिला है, जिसकी पहचान 50 साल के हिंदू सर्राफा व्यापारी निरंजन चंद्र सूत्रधार के रूप में की गयी है. बांग्लादेशी एक समाचार पत्र के अनुसार बेगुनबाड़ी इलाके में स्थानीय लोगों को एक ड्रम तैरता हुआ दिखा.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक ड्रम में से हिंदू ज्वैलर का शव बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान उसके ट्राउज़र की जेब में मिले ‘मयमनसिंह हिंदू कोऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन लिमिटेड’ के टोकन से की. बाद में मृतक की पत्नी और बेटे ने उसकी पहचान की पुष्टि की.  

 पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और छाती पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं. हालांकि, पुलिस अब तक इस हत्या में शामिल आरोपी और हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लगा पाई है.

निरंजन मैमनसिंह के स्टेडियम इलाके में अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक मकान में किराए पर रह रहे थे. वे 20 तारीख से लापता थे. लेकिन उनके परिवार ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई क्योंकि वे पहले भी तीन-चार दिन घर से बाहर रहने के बाद लौट आते थे. उनके एक भतीजे ने उन्हें स्टेडियम इलाके में देखा था. पुलिस ने बताया कि पहले भी वे कई दिनों तक घर से बाहर रहे थे, हालांकि वे हर बार लौट आते थे. इसलिए शुरू में उनके परिवार को लगा कि वे कुछ दिन में लौट आएंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m