अफ्रीकी देश कांगो में एक दर्दनाक विमान हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कुल 14 लोगों की जान चली गई. हादसा किकविट से किंशासा लौटते समय हुआ. सेना ने जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद वह केंगे क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार कोई भी व्यक्ति नहीं बचा. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई.
मृतकों में लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कातालायी तिएंदे और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं. कांगो की सेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की.
कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने बताया कि विमान दक्षिण-पश्चिमी कांगो के किकविट शहर से राजधानी किंशासा लौट रहा था. इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई. हादसे में मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कतालयी टिएंडे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया की भी मौत हो गई.
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और विमान के क्रू मेंबर भी हादसे में मारे गए. मुतोम्बो देश की मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख थे, जबकि बाकुमी सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल के पद पर थे.
रिपोर्ट के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह किकविट से राजधानी किंशासा की ओर लौट रहा था. इसी दौरान केन्गे में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वहीं, कांगो के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बोर्ड चेयरमैन ट्राइफॉन किन-किए मुलुंबा ने कहा कि हादसे के सही कारणों की जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी.
हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी, जिस कारण वह क्रैश हो गया. हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब कांगो की सेना देश के पूर्वी हिस्से में कई विद्रोही समूहों से लड़ाई लड़ रही है. इनमें रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह भी शामिल है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


