अमेरिका में ‘नॉर ईस्टर’ तूफान के कारण जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है जिसके कारण 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि कई राज्यों में हजारों घरों और कारोबारों की बिजली चली गई. मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को बिना काम घर से बाहर न निकलने और पूरी तरह से सुरक्षित रहने की सलाह दी है. 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश होने का डर है. 

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाकों में भयंकर ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का अलर्ट जारी हुआ है. इससे करीब 4 करोड़ लोगों पर खतरा मंडरा रहा है. 

अमेरिका के पूर्वी तट पर वॉशिंगटन डीसी से मेन तक जबरदस्त तूफान टकराया. इसका असर न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और पेन्सिलवेनिया तक रहा. तूफान के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर अमेरिका के पूर्वी तट पर वॉशिंगटन डीसी से मेन तक जबरदस्त तूफान टकराया.

अमेरिका के पूर्वी तट पर इस वीकेंड शक्तिशाली नॉर ईस्टर तूफान का असर देखने को मिला. वॉशिंगटन डीसी से लेकर अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्य मेन तक तेज हवाओं, भारी बारिश के साथ तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. इस मौसम में आने वाले इस अनोखे और बेहद खतरनाक तूफान को ‘नॉर-ईस्टर’ का नाम दिया गया है. देखते ही देखते तूफान का रुख शहरी इलाकों के इतना करीब आ चुका है कि पूरे पूर्वी तट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

शनिवार को अमेरिका से जुड़ी करीब 425 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि 1,338 उड़ानों में देरी हुई. वहीं, 88000 से अधिक घरों, दुकानों में बिजली गुल हो गई है.

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के गवर्नरों ने न्यूयॉर्क सिटी समेत उन जिलों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी, जहां तूफ़ान का सबसे अधिक असर होने की आशंका थी. अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने सोमवार तक मिड-अटलांटिक तथा न्यू इंग्लैंड में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m