केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती में देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस कार्यक्रम के दौरान, साबरमती डिवीजन के लिए कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया और कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी गई. शाह ने एलएनजी से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत को भी पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया.
देश की पहली LNG ट्रेन शुरू हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में करीब 1472 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली LNG से चलने वाली ट्रेन को रवाना किया. इस दौरान साबरमती डिवीजन की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया. यह एलएनजी-आधारित ट्रेन एक डीजल-एलएनजी डुअल-फ्यूल सिस्टम पर काम करती है.
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली से यात्रा करते समय वह कई बार साबरमती रेलवे स्टेशन पर उतर चुके हैं. लंबे समय बाद साबरमती स्टेशन में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने रेलवे के अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी.
अमित शाह ने बताया कि करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से डब्ल्यूएजी-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस डिपो तैयार किया गया है. उन्होंने साबरमती-सरखेज रेल मार्ग के दोहरीकरण का भी जिक्र किया और कहा कि इन सभी परियोजनाओं से रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
गुजरात को ₹1,542 करोड़ से ज्यादा के रेलवे प्रोजेक्ट्स की सौगात दी गई. करीब ₹411 करोड़ की लागत से 404 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन पर ‘कवच’ सिस्टम लागू किया गया. अमित शाह ने कहा, “साबरमती रेलवे डिवीजन से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई.
अमित शाह ने एलएनजी से चलने वाली ट्रेन का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की पहल पर्यावरण के लिहाज से उपयोगी साबित हो सकती है। रेलवे में वैकल्पिक ईंधन और नई तकनीक के इस्तेमाल को उन्होंने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


