अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के सरकारी टीवी विज्ञापनों को लेकर विवाद गहरा गया है. आरोप है कि ट्रंप के 2024 के चुनाव प्रचार से मिलते-जुलते विज्ञापनों को टीवी पर दिखाने के लिए आम लोगों से मिले टैक्स के पैसे खर्च किए जा रहे हैं. जिससे दोनों दलों के सांसदों ने आलोचना की है. उनका कहना है कि ये विज्ञापन राजनीतिक प्रकृति के हैं. वहीं, व्हाइट हाउस का कहना है कि ये चुनावी विज्ञापन नहीं, बल्कि पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट हैं.

विवाद का केंद्र 30 सेकंड का एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो है. यह विज्ञापन 2024 में ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान दिखाए गए एक विज्ञापन से काफी मिलता-जुलता है. 

ट्रम्प प्रशासन करदाताओं के पैसे से प्रसारित होने वाले ऐसे टीवी विज्ञापन दिखा रहा है जो डोनाल्ड ट्रम्प के 2024 के चुनावी अभियान के विज्ञापनों से काफी मिलते-जुलते हैं. इस कदम की दोनों दलों ने आलोचना की है. जिसके बाद से विवाद उत्पन्न होना शुरू हो गया.

विपक्षी सांसदों ने सवाल उठाया है कि क्या आम अमेरिकी नागरिकों से जुटाए गए टैक्स के पैसे का इस्तेमाल ट्रंप और उनकी नीतियों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के लिए किया जा सकता है. 

डेमोक्रेट सांसदों का कहना है कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किसी राजनीतिक नेता या पार्टी के प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए. उनका तर्क है कि विज्ञापनों की भाषा और प्रस्तुति सरकारी जनसेवा संदेश की तुलना में राजनीतिक प्रचार जैसी दिखाई देती है. 

व्हाइट हाउस ने इन विज्ञापनों का बचाव करते हुए इन्हें “जनसेवा संदेश” बताया है, जो पूर्व राष्ट्रपतियों द्वारा इस्तेमाल किए गए संदेशों के समान हैं.

मामला यह है कि हाल ही में 30 सेकंड का एक ब्लैक एंड व्हाइट विज्ञापन सामने आया है. यह 2024 में ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान दिखाए गए विज्ञापन से काफी मिलता-जुलता है. मीडिया खर्च पर नज़र रखने वाली एजेंसी AdImpact के अनुसार, इस नए विज्ञापन पर खर्च पहले ही लगभग 319,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक हो चुका है. यह विज्ञापन टीवी कार्यक्रमों और खेल प्रसारण के दौरान भी दिखाया गया है. 

इस वीडियो में ट्रंप एक गलियारे में चलते नजर आते हैं. पीछे उनकी आवाज सुनाई देती है. इसमें वह ‘ग्लोबलिस्ट’ और ‘वारमॉन्गर्स’ के खिलाफ ‘फाइनल बैटल’ यानी आखिरी लड़ाई की बात करते हैं. बुधवार से चल रहे एक दूसरे 30 सेकंड के विज्ञापन में ट्रंप को कम्युनिज्म को हराने की बात करते दिखाया गया है. इसमें बड़े टैक्स कट, अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे संदेश भी दिए गए हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m