पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 जून से जारी विरोध के 110वें दिन 26 सितंबर 2026 को एक बार फिर भारत के जम्मू-कश्मीर से जुड़ने की मांग उठी. शनिवार को LoC से करीब 7 किलोमीटर दूर मंढोल गांव में अवामी एक्शन कमेटी ने एक दिन का धरना आयोजित किया. अवामी एक्शन कमेटी ने 25 हजार लोगो की मौजूदगी में सरदार अमान खान ने पाकिस्तान द्वारा पिछले 3 महीने से PoK में बंद राशन की सप्लाई का हवाला देते लोगो से पूछा कि क्या PoK और जम्मू कश्मीर के बीच मौजूद सीजफायर लाइन (LoC) खत्म होनी चाहिए?

PoK में जारी आंदोलन के बीच मंढोल में बड़ा धरना हुआ है. धरने के दौरान सरदार अमान खान ने पाकिस्तान द्वारा पिछले तीन महीनों से रोकी गई राशन आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.

PoK में पिछले 110 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. LoC से महज 7 किलोमीटर दूर मंढोल गांव में अवामी एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित एक दिन के इस विशाल धरने में करीब 25 हजार लोग शामिल हुए. धरने के दौरान कमेटी के प्रमुख नेताओं में शामिल सरदार अमान खान ने PoK में पिछले तीन महीने से राशन की सप्लाई बंद होने का मुद्दा उठाया.

सरदार अमान खान ने इस मुद्दे को हवाला देते हुए  वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या PoK और जम्मू-कश्मीर के बीच मौजूद सीजफायर लाइन यानी LoC को खत्म किया जाना चाहिए? वहां पर उपस्थित महिलाओं और पुरुषों ने एक साथ ‘हां’ में जवाब दिया. 

इसके बाद उन्होंने LoC के पास प्रदर्शन करने और जम्मू-कश्मीर के पुंछ व मेंढर के रास्ते खोलने को लेकर भी सवाल किया, जिसका सभी लोगों ने फिर समर्थन किया.

सरदार अमान खान ने मंच से पाकिस्तान को चुनौती दी की अब अगर पाकिस्तान को PoK के साथ कोई समझौता करना है तो पड़ोसियों वाला समझौता करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के कर्नल जरनल समझते हैं कि PoK के लोग उनके गुलाम है, तो मैं बता देना चाहता हूं कि PoK ने आज तक किसी की गुलामी स्वीकार नहीं की है.

अमान खान ने पाकिस्तान सरकार और प्रशासन पर PoK के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को PoK के साथ किसी तरह का समझौता करना है तो उसे पड़ोसी की तरह व्यवहार करना होगा. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m