हुमायूं कबीर के एक बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. हुमायूं कबीर के सनसनीखेज बयान के सामने आते ही भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया है, जिसके बाद से पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. कबीर ने कहा कि मैं अल्लाह से दुआ करूंगा कि वह (मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी) जल्द से जल्द दुनिया छोड़ दें. अल्लाह उनका टिकट बुक करे.

कबीर ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौत की दुआ करने की बात कही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है.

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक और विधायक हुमायूं कबीर के बयान से पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख कबीर ने कहा कि वह जुमे की नमाज में अधिकारी की मौत की दुआ करेंगे. जिस पर सियासी घमासान शुरू हो गया.

उन्होंने भाजपा नेता के बारे में अपनी बात कहते हुए उन राजनीतिक नेताओं का भी जिक्र किया जिनकी हत्या या एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. हुमायूं कबीर ने कहा, “मैं अल्लाह से दुआ करूंगा कि वह जल्द से जल्द दुनिया छोड़ दें. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी पर सत्ता में आने के बाद “घमंडी” होने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनकी सरकार में अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है.

हालांकि विवाद बढ़ने के कुछ ही समय बाद कबीर के सुर बदल गए. उन्होंने कहा कि वह अब सुवेंदु अधिकारी की लंबी उम्र की दुआ करेंगे और चाहते हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री बनें.

बता दें कि हुमायूं कबीर के अधिकारी के साथ रिश्ते विवादित रहे हैं, दोनों नेताओं के बीच पहले भी मुर्शिदाबाद और रेजिनगर में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर तीखी बातें हुई हैं.

हुमायूं कबीर के सनसनीखेज बयान के सामने आते ही भाजपा ने इसका कड़ी विरोध किया है। भाजपा विधायक कौस्थव बागची ने कहा, “ममता बनर्जी बंगाल की राजनीति को इस बदसूरत स्तर पर ला खड़ा किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m