सऊदी अरब के एक रिहायशी क्षेत्र पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की सूचना के कुछ घंटों बाद भारतीय दूतावास ने बड़ा अपडेट दिया है। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने कहा है कि अल खर्ज में शुक्रवार शाम हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह राहत की बात है कि घटना में भारतीयों की जान नहीं गई। दूतावास ने बताया कि वह इस मामले में संबंधित सऊदी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

काउंसलर (सीडब्ल्यू) वाई. साबिर घटना के बाद शुक्रवार रात ही अल खर्ज पहुंचे और इस घटना में घायल भारतीय नागरिक से मुलाकात की। दूतावास के मुताबिक घायल भारतीय नागरिक का इलाज फिलहाल अल खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ईरान की ओर से सऊदी अरब के रिहायशी इलाके में की गई बमबारी में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की खबर को भारत दूतावास ने खारिज किया है। हमले में भारतीय नागरिक घायल हुआ है।

इससे पहले रविवार को एक सऊदी सिविल डिफेंस अधिकारी ने कहा था कि अल-खर्ज शहर में हुई घटना में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. हालांकि, अब रियाद में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर चीजें साफ कर दी हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘यह राहत की बात है कि कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई है.’

वहीं, रविवार को भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की. इसमें उनसे सतर्क रहने और सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह किया गया. इसने भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइजरी का ईमानदारी से पालन करने को कहा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m