चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। कहा गया कि जब सीएम अब कह रहे हैं कि पंजाब में तेल-गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर विधानसभा में केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव किस सोच के तहत पास किया गया था।
सीएम को तुरंत प्रधानमंत्री और पंजाब के लोगों से माफी मांगना चाहिए। क्योंकि आप सरकार द्वारा पैदा किए गए भ्रम के कारण राज्य में तेल-गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोग जमाखोरी करने लगे थे, जबकि वास्तव में तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित नहीं है।

जाखड़ ने कहा कि आज भारत सरकार की विदेश और व्यापार नीति की सफलता के कारण देश में लगातार कच्चा तेल-गैस आ रही है और कहीं कोई कमी नहीं है। जैसे सीएम को आपदा राहत फंड के 13 हजार करोड़ खजाने में होने की जानकारी 6 माह बाद हुई, वैसे इस मामले में भी 15 दिन बाद उन्हें समझ आया कि प्रधानमंत्री देश की जरूरतों को संभालने में सक्षम हैं और तेल-गैस की कोई कमी नहीं है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

