अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया. तेहरान सहित ईरान के कई इलाकों में हमले हो रहे हैं. बदले में ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. सऊदी अरब, यूएई, कतर, इराक, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में धमाके हो रहे हैं. तनाव पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया है. वर्तमान में ईरान में कई भारतीय फंसे हुए हैं, जिनके लिए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इस बीच एक भारतीय छात्रा ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील की है.
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट तनाव की चपेट में है. तेहरान समेत कई शहरों में हमले जारी हैं, जबकि जवाब में ईरान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. सऊदी अरब, यूएई, कतर, इराक, कुवैत, जॉर्डन व बहरीन तक धमाकों की खबरें हैं.
वीडियो में छात्रा ने कहा, ‘मैं एक भारतीय छात्र हूं और इस समय तेहरान में हूं. यहां हालात बहुत खराब और अनिश्चित हो गए हैं. हमें बिल्कुल नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है.’ छात्रा ने कहा, ‘हम भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के आभारी हैं कि वे हमारी सुरक्षा को लेकर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन ऐसे समय में तेजी से कार्रवाई करना बहुत जरूरी है.’
उन्होंने कहा, ‘यहां लगातार हवाई हमले हो रहे हैं और स्थिति हमारे लिए और भी डरावनी होती जा रही है. हम बस यही अनुरोध करते हैं कि हमारी जल्द और साफ तौर पर निकासी की व्यवस्था की जाए. कृपया हालात और बिगड़ने का इंतजार न करें. हमारी मदद कीजिए और हमें जितनी जल्दी हो सके यहां से सुरक्षित निकाल लीजिए.’
वहीं बहरीन में फंसे एक भारतीय प्रोफेशनल ने आजतक से वीडियो कॉल पर बातचीत में वहां के ताजा हालात दिखाए. बातचीत के दौरान पीछे आसमान में मिसाइल गिरने के बाद उठता धुएं का गुबार भी दिखाई दिया.
उन्होंने बताया कि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट, टैक्सी सेवाएं और कई दुकानें बंद की जा रही हैं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शेल्टर लेने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि माहौल में डर और अनिश्चितता है और सभी लोग हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


