कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 1-0 से हराकर इतिहास रचा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत की हीरो रहीं महिला हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी के ग्वालियर आगमन पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ भव्य अभिनंदन
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचीं स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी का स्वागत किसी उत्सव से कम नहीं था। जैसे ही इशिका एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, परिजनों, खेल प्रेमियों और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के सदस्यों ने ढोल-ताशों की गूंज, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।
तिरंगा लहराना उनके लिए बेहद गर्व की बात
कई सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में यह शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत से न सिर्फ देश बल्कि ग्वालियर का नाम भी खेल जगत में रोशन हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए इशिका चौधरी ने कहा कि इतने बड़े मंच पर चीन को मात देकर तिरंगा लहराना उनके लिए बेहद गर्व की बात है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

