कनाडा के ब्रैम्पटन शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति के अपहरण और भारी फिरौती मांगने के आरोप में पील रीजनल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस सनसनीखेज वारदात में दो भारतीय मूल के युवकों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पुलिस अब एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है. जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही हैं कि क्या पकड़े गए आरोपियों के तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हुए हैं.
कनाडा के ब्रैम्पटन में 2 लाख डॉलर (1.81 करोड़) की फिरौती के लिए एक व्यक्ति के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पील रीजनल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सुरक्षित बचाया और दो भारतीय नागरिकों, हरकिरत और अमृतपाल को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने इनके पास से लोडेड पिस्टल और मैगजीन बरामद की है. फिलहाल तीसरा आरोपी हसनप्रीत फरार है। पुलिस आरोपियों के किसी बड़े आपराधिक गैंग से जुड़े होने की गहन जांच कर रही है.
कनाडा में हाल के दिनों में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये युवक केवल पैसों के लिए यह काम कर रहे थे या वे किसी संगठित गिरोह (Organized Crime) के इशारे पर काम कर रहे थे. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से प्रवासी समुदाय में डर का माहौल पैदा हो रहा है.
पील रीजनल पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को सुरक्षित स्थान से बरामद कर लिया. गनीमत यह रही कि पीड़ित को कोई गंभीर शारीरिक चोट नहीं आई. मौके से पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा और उसके पास से एक .45 कैलिबर की पिस्टल भी बरामद की गई.
इस दौरान जांच टीम को कई आपत्तिजनक सबूत मिले. इस मामले की जांच यहीं नहीं रुकी. पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए 13 फरवरी 2026 को ब्रैम्पटन के दो अलग-अलग ठिकानों पर सर्च वारंट के साथ छापेमारी की.
कनाडा पुलिस के आधिकारिक बयानों के अनुसार, यह पूरी घटना नवंबर 2025 में शुरू हुई थी. 6 नवंबर की शाम करीब 6 बजे पुलिस को एक कॉल मिली. कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके दोस्त का अपहरण कर लिया गया है. किडनैपर्स ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं मिले तो वे पीड़ित को जान से मार देंगे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्पेशल टीमें गठित कीं. आरोपियों ने पीड़ित को छोड़ने के बदले 2 लाख अमेरिकी डॉलर (1.81 करोड़) की मोटी रकम मांगी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


