शशांक द्विवेदी, खजुराहो। दिल्ली से खजुराहो तक इंडियो एयरलाइंस की सेवाएं 28 मार्च से बंद हो जाएंगी। 29 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक इंडिगो की हवाई सेवा बंद रहेगी। समर शेड्यूल के मुताबिक, गर्मियों में इंडियो 21 अप्रैल से 30 जून 2026 तक हफ्ते में तीन दिन सेवाएं संचालित करेगा।
पर्यटन नगरी खजुराहो में फिलहाल दिल्ली से खजुराहो, खजुराहो से बनारस (अप-डाउन दोनों साइड) के लिए इंडिगो अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, लेकिन उनकी यह सेवाएं 28 मार्च को समाप्त हो जाएगी। 29 मार्च से 20 अप्रैल तक खजुराहो से यह सेवा बंद की जा रही है, लेकिन इस वर्ष गर्मियों में भी इंडिगो एयरलाइंस 180 सीटर एअरबस 21 अप्रैल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन यानी सोमवार, मंगलवार और शनिवार को दोपहर 12:15 बजे खजुराहो आएगी। वहीं 12:45 बजे खजुराहो से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
ये भी पढ़ें: MP में सरकारी कैलेंडर पर गलत हिरण की फोटो! दिग्विजय ने उठाए सवाल; जयवर्धन सिंह ने पिता का किया समर्थन, बीजेपी का पलटवार
खजुराहो एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हवाई सेवा खजुराहो-दिल्ली और दिल्ली-खजुराहो के बीच ही रहेगी। आगामी अक्टूबर माह से इंडिगो की सेवाएं प्रतिदिन पूर्व की तरह संचालित होगी। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि 30 जून के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी हवाई सेवाएं जारी रहेगी।

