रायपुर। इंडिगो फ्लाइट में अगर आप सफर करने वाले है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। IndiGo फ्लाइट्स में लगेज और एक्स्ट्रा बैगेज की दरों में बढ़ोतरी की गई है, और यह नियम पंजाब के अमृतसर, चंडीगढ़ आदि समेत सभी घरेलू रूटों पर लागू है। अगर आप इंडिगो की फ्लाइट में सफर करने वाले हो तो इसके लिए आपको पहले ही प्लानिंग करनी होगी कि आपने जेब पर अतिरिक्त भार ना पड़े।
जानकारी के अनुसार इसके लिए पांच जून से नई दरें लागू कर दी हैं, जिसके अनुसार 15 किलो से ज्यादा सामान ले जाने पर ज्यादा शुल्क देना होगा। इंडिगो की तरफ से पैकेज बनाया गया है। इसी के आधार पर ही शुल्क देना होगा। घरेलू उड़ान में पहले से निर्धारित 15 किलो तक की छूट के बाद पहले तीन किलो के सामान पर 975 रुपये लगते थे। अब यात्रियों को 1,650 रुपये देने पड़ेंगे।

175 रुपये प्रति किलोग्राम शुल्क बढ़ाया
जानकारी हो कि इसी तरह अंतरराष्ट्रीय उड़ान में पहले आठ किलो के 3,600 लगते थे, लेकिन अब पांच हजार देने पड़ेंगे। इंडिगो ने 175 रुपये प्रति किलोग्राम शुल्क बढ़ा दिया है। पहले से लागू नियम यात्रा के दौरान यात्री अपने साथ 15 किलो तक का सामान बिना कोई शुल्क के लेकर जा सकता है। ये अभी भी है। सात किलो तक सामान यात्री साथ में ले जाता है। सात किलो से अधिक होने पर सामान को उसी विमान में लगेज बॉक्स में डाला जाता है।
- नक्सल मुक्त होने के बाद मोहला-मानपुर में पहली बार हुई आईजी की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, बेहतर पुलिसिंग और नवाचारों पर हुआ मंथन, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- श्रावण में काशीवासियों के लिए अलग दर्शन मार्ग बनेगा, जल जीवन मिशन और सुरक्षा व्यवस्था पर सीएम योगी के सख्त निर्देश
- रायपुर पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, धर्मांतरण पर बोले- मंदिरों का सनातन बोर्ड बने तो इस पर लगेगी रोक, ‘नो तिलक, नो एंट्री’ का किया समर्थन
- केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का दशकों पुराना मुद्दा
- पुलिस विभाग को मिलेंगे नए अधिकारी, सूबेदार और SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 8 साल बाद पूरी हुई प्रक्रिया

