राकेश कथूरिया, कैथल. इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय, कैथल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा बीएससी प्रथम सेमेस्टर (लाइफ साइंस) (NEP) के दिसंबर 2025 परीक्षा परिणाम 11 मई को घोषित किए गए, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार उपलब्धि हासिल की।
छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। स्मृति ने 10.00 एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज में टॉप किया, जबकि प्रियंका ने 9.83 एसजीपीए दिवांशी ने 9.58 एसजीपीए मेहक रानी ने 9.50 एसजीपीए, प्रियंशु ने 9.38 एसजीपीए कोतथा याशिका ने 9.00 एसजीपीए प्राप्त किए।
कुल 17 छात्राओं ने 8 से अधिक एसजीपीए प्राप्त किया
गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री राम बहादुर खुरानिया ने परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं की लगन, अनुशासन तथा शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो. शिल्पा, प्रो. सिलेंद्र, प्रो. मनीषा एवं प्रो. मीना उपस्थित रहीं।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
