कैथल. हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य एनएसएस प्रकोष्ठ, पंचकूला के निर्देशानुसार इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय, कैथल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एनएसएस 036 व 037 एवं एनसीसी इकाइयों द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्राओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
कॉलेज प्राचार्या डॉ आरती गर्ग ने बताया कि इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 300 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान श्री राम बहादुर खुरानिया ने अपने संदेश में कहा कि “प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का जन-आंदोलन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।”
सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि “‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान छात्राओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। एनएसएस एवं एनसीसी के माध्यम से छात्राओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। ऐसे कार्यक्रम समाज को हरित एवं स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस एवं एनसीसी अधिकारियों ने छात्राओं को पौधारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने घर, आसपास एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. रश्मि , डॉ दीपा अत्री व एनसीसी की एनओ प्रो. सुदेश उपस्थित रही।
- पौने दो लाख की साइबर ठगी में दो गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट धारकों के नेटवर्क के साथ खुला अंतरराज्यीय गिरोह का राज
- मोरबी में बहू के अफेयर के विवाद पर पिता ने की 27 साल के बेटे की कुदाल से हत्या
- दर्दनाक हादसा: घर के आंगन में खेल रहे मासूमों पर चढ़ा बेकाबू ट्रक; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
- सीएम योगी का जनता दरबार: फरियादियों को मिला भरोसा, बोले- ‘हर समस्या का होगा त्वरित समाधान’
- ‘हम बिल्कुल साथ हैं, लेकिन…’, PM मोदी के ‘एकजुट’ होने के आह्वान पर मनोज झा ने उठाए सवाल

