चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के पलसिया में बस के कंडक्टर और उसके दो साथियों ने महज 10 रुपए के किराए के विवाद में यात्री की पिटाई कर दी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। घटना के बाद कंडक्टर समनत 3 युवकों पर FIR दर्ज कर ली गई है।

10 रुपये को लेकर भड़का विवाद

बतया जा रहा है कि पीड़ित विशाल ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में सिटी बस से पलासिया से विजयनगर गया था, जिसके लिए उसने 10 रुपए किराया दिया था। शाम को जब वह वापस लौटा, तो उससे 15 रुपए किराए की मांग की गई। जब उसने किराए में इस 5-10 रुपए के अंतर का विरोध किया, तो सिटी बस कंडक्टर निहाल धाकड़ और उसके दो साथी सुनील चौहान और महेश चौहान भड़क गए और उन्होंने विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी पलासिया नीति दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाकर पूरी घटना की जानकारी ली और उसकी शिकायत के आधार पर कंडक्टर निहाल धाकड़, सुनील चौहान और महेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, धाराएं जमानती होने के कारण पुलिस ने तीनों आरोपियों को सख्त चेतावनी देकर जमानत पर छोड़ दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m