चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक निजी शोरूम के बाथरूम में सफाई कर्मचारी ने खुफिया कैमरा लगाया था। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी यहां शोरूम में आने वाली महिला कर्मचारियों की वीडियो रिकॉर्ड करता और उसे अपने मोबाइल में सेव करता था। फोन में मिले वीडियो से पूरा राज खुला। वहीं मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, निजी शोरूम संचालक ने तीन अप्रैल को बाथरूम से एक कैमरा जब्त किया था। संचालक ने आंतरिक जांच शुरू की। संदेह होने पर सफाई कर्मचारी शुभम का मोबाइल चेक किया। जिसमें कई वीडियो मिले। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: सतना में नशेड़ियों का उत्पात: असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, घटना CCTV में कैद

वहीं शोरूम संचालकों ने इसकी शिकायत थाने में की। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी शुभम हर दिन कैमरा लगाकर उसका डाटा कॉपी करता था। क्यों कि इसकी मेमोरी ज्यादा नहीं थी, इसलिए वह डेटा को कॉपी करते रहता था। फिलहाल शोरूम संचालक की शिकायत के आधार पर तुकोगंज थाना पुलिस ने सफाई कर्मी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ‘पति 40 का, मैं 19 की… वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं’: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महिला को प्रेमी संग रहने की दी इजाजत

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m