हेमंत शर्मा, इंदौर। एमपी के इंदौर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

दरअसल इंदौर में साइबर अपराधियों ने इस बार एक बड़े राजनीतिक चेहरे को निशाना बनाया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने अकाउंट पर कब्जा करते ही चौकसे के मोबाइल में सेव सभी कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। 

इन मैसेज में 50 हजार से लेकर 52 हजार रुपये तक की तत्काल मदद मांगी गई। जिसमें चिंटू चौकसे द्वारा बताया जा रहा है कि इस साइबर फ्रॉड की शुरुआत एक संदिग्ध फोन कॉल से हुई। चिंटू चौकसे को पार्सल डिलीवरी के नाम पर कॉल आया, जिसमें उन्हें एक डिलीवरी बॉय से संपर्क करने के लिए कहा गया।

चौकसे ने दिए गए नंबर पर तीन बार कॉल भी किया, लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं मिला। इसी के कुछ समय बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। जिसमें कुछ देर बाद ही चिंटू झुकता के पास उनके संबंधित व्यक्तियों के फोन आना शुरू होगा उनके द्वारा व्हाट्सएप पर पैसे मांगने की बात कही गई थी। जिसमें इस घटना का पता चलते ही चिंटू चौकसे ने तत्काल क्राइम ब्रांच के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और साइबर ठगों की तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m