हेमंत शर्मा, इंदौर। भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 35 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अब कांग्रेस के अंदर से ही संवेदनशीलता को लेकर आवाज उठने लगी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर भोपाल में प्रस्तावित होली मिलन समारोह को स्थगित कराने की मांग की है। राकेश सिंह यादव ने अपने पत्र में लिखा कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की वजह से हुई मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और कई परिवार आज भी गहरे सदमे में हैं। ऐसे समय में जब शहर शोक में है, तब उत्सव मनाना जनता की भावनाओं के विपरीत संदेश देगा।
Iran Israel War: बासमती चावल कारोबार पर असर, एमपी में निर्यात पिछले 6 दिनों से ठप,
गृहनगर इंदौर में दुख का माहौल
पत्र में लिखा- प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृहनगर इंदौर में दुख का माहौल है, ऐसे समय में उत्सव नहीं बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना ही कांग्रेस की असली गांधीवादी विचारधारा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर प्रस्तावित होली मिलन समारोह को लेकर जनमानस में सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इसी घटना के विरोध में इंदौर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कई नेताओं ने होली से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।
होली मिलन को स्थगित करने की सलाह
राकेश ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि पार्टी की मानवीय और संवेदनशील परंपरा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल होली मिलन समारोह को स्थगित करने की सलाह दी जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को यह महसूस हो कि कांग्रेस उनके दुख में बराबर की भागीदार है। जलकांड को लेकर पहले ही प्रदेश सरकार घिरी हुई है, लेकिन अब कांग्रेस के अंदर से उठी यह मांग राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह सीधे संगठन की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

