हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है और लोग छोटी रकम के लालच में बड़ी ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस बार बदमाशों ने क्रेडिट कार्ड के पॉइंट रिबेट का झांसा देकर एक युवक के खाते से 1 लाख 4 हजार 428 रुपए साफ कर दिए।

जानकारी के मुताबिक, विजय नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज पाल पिता अर्जुन सिंह पाल, ठगों के जाल में तब फंस गए जब उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा बताकर कहा कि आपके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड में 2500 रुपए के रिवॉर्ड पॉइंट पड़े हैं, अगर अभी रिडीम नहीं किए तो ये खत्म हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी के खंडहरनुमा मकान में मिली युवती की सड़ी गली लाश: कागज की पर्ची पर लिखा था ‘काजल’ नाम, शव के पास मिले ‘ब्लैक पर्स’ से सुलझेगी पहेली ?

लालच में आए फरियादी को ठग ने प्रोसेस पूरा करने के नाम पर दो बार OTP मंगवाया। जैसे ही मनोज पाल ने OTP बताया, कुछ ही मिनटों में उनके खाते से 1 लाख 4 हजार 428 रुपए कट गए। ठगी का पता चलते ही मनोज पाल विजय नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: देवास में सुतली बम-बारूद और पटाखा सामग्री जब्त: घने जंगल में संचालित हो रही थी फैक्ट्री, कई मजदूर मिले-संचालक का खुलासा बाकी

पुलिस ने साफ कहा है कि बैंक कभी भी फोन पर OTP या कार्ड की जानकारी नहीं मांगता, लेकिन इसके बावजूद लोग बार-बार ऐसी ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिससे साफ है कि साइबर अपराधी अब सीधे लालच का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m