Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • Fashion Tips: करवाचौथ पर छाना है? तो सिलवा लें फैंसी ब्लाउज
  • साड़ी के साथ गलत जूलरी न बिगाड़ दे लुक, जानें किसके साथ क्या पहनें?
  • सुहागिनें करवाचौथ पर पहनें सुर्ख लाल रंग की साड़ी, सोलह श्रृंगार में खिल उठेगा खूबसूरत रूप
  • ईशा अंबानी के लहंगे में दिखी राधा-कृष्ण की रासलीला, 2000 घंटों में तैयार हुआ खास ड्रेस
  • नीता अंबानी की 600 साल पुरानी विरासत वाली साड़ी, बनाने में लगे 5 महीने, देखिये लुक
  • दुर्गा पूजा पर लगना है सबसे खूबसूरत, Bollywood की इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
  • नवरात्रि के चौथे दिन के लिए बेस्ट हैं ये रॉयल ब्लू साड़ी लुक्स
  • बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
  • नया फोन हैंग क्यों होता है? जानिए क्या गलती करते है लोग…
  • Evil Eye Remedy: किसी भी नजर दोष को दूर करेगा 5 रुपये का ये एक उपाय
Home » मध्यप्रदेश

इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

sazaan
15 Oct 2026, 11:43 PM 10/15/2026मध्यप्रदेश
Share
Share Share Follow
Preferred
इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

हेमंत शर्मा, इंदौर। साइबर अपराधियों तक पहुंचने और ठगी की रकम के नेटवर्क को उजागर करने के लिए इंदौर पुलिस की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। थाना तुकोगंज पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत बैंक खाते और ATM कार्ड किराये पर लेकर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की आशंका सामने आई है।

टीआई मॉल के सामने पकड़े गए दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:35 बजे थाना तुकोगंज पुलिस एमजी रोड क्षेत्र में हाजिरी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान टीआई मॉल के सामने दो संदिग्ध युवक बैंक खातों को किराये पर देने और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद करते मिले। पुलिस ने दोनों को पकड़कर अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई।

दूसरे लोगों से खाते लेकर आगे किराये पर देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हिमांशु शर्मा अलग-अलग लोगों से बैंक खाते और ATM कार्ड किराये पर लेकर उन्हें आगे आर्यन साहू को देता था। आरोप है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम जमा कराने, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने और फिर निकालने के लिए किया जाता था। इस प्रक्रिया को साइबर अपराध की भाषा में म्यूल अकाउंट के जरिए मनी लेयरिंग कहा जाता है।

चार राज्यों और जबलपुर तक पहुंचे ठगी के तार

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल में मिले बैंक खाता नंबरों की जांच राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर की। शुरुआती जांच में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के जबलपुर के पीड़ितों से जुड़े साइबर फ्रॉड की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इन खातों से संबंधित मामलों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की आशंका है। हालांकि, कुल ठगी की रकम और प्रत्येक आरोपी की भूमिका का अंतिम खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें हिमांशु शर्मा (23), निवासी वार्ड नंबर 03, खनियाधाना, जिला शिवपुरी और आर्यन साहू (19), निवासी कमला नेहरू कॉलोनी, खड़े गणपति, इंदौर है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और तीन ATM कार्ड जब्त किए गए हैं। पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट

1 month ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
छत्तीसगढ़

कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश

Today | 3 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
छत्तीसगढ़

मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना

Today | 26 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
मध्यप्रदेश

51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

Today | 38 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़

DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी

Today | 46 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
मध्यप्रदेश

इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

Today | 52 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×